भाजपा द्वारा वोटर चेतना महाभियान के तहत परतावाल मे वोटर बनाया गया
भाजपा द्वारा वोटर चेतना महाभियान के तहत परतावाल मे वोटर बनाया गया
परतावल महाराजगंज युवाओं को मत के महत्व से अवगत करवाने तथा नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना महाअभियान के तहत आज महाराजगंज लोकसभा के अंतर्गत पनियरा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में सरदार वल्लभ भाई पटेल कन्या पीजी कॉलेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कैंप लगाकर लगभग 200 छात्र छात्राओं को वोटर बनाया गया। वोटर चेतना महाअभियान की अध्यक्षता युवा मोर्चा विधानसभा संयोजक प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह द्वारा हुई। जिसके मुख्य अतिथि युवा मोर्चा जिला संयोजक गोविंद जायसवाल रहे।
उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए गोविंद जायसवाल ने कहा कि वोटर चेतना महाअभियान के तहत प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान आज से चलाया जा रहा है और शुरुआत पनियरा विधानसभा से हो रही है।
कहा कि वोटर चेतना अभियान के तहत डोर टू डोर पहुंचकर वोटरों को इसके लिए जागरूक करने की आवश्यकता है। समस्त पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं का इसमें योगदान जरूरी है।
वहीं निर्भय सिंह ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में मतदान एक महत्वपूर्ण अधिकार है। मतदान का अधिकार न केवल एक नागरिक का अधिकार भर नहीं होता बल्कि एक सशक्त और मजबूत राष्ट्र के निर्माण का जरिया भी है। जिम्मेदार नागरिक इसका प्रयोग करके ही अच्छी सरकार का चयन कर लोकतंत्र की नींव को मजबूत बना सकते हैं।
इस दौरान वहां संतोष गुप्ता, आदित्य त्रिपाठी, बैजनाथ पटेल,आदित्य बादल, गौरव गुप्ता, महेश गुप्ता, धीरज पांडेय, श्याम मोहन चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजित मिश्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष भोला मल्ल, मण्डल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सलाउद्दीन सदीक, उमर आलम, ग्राम प्रधान विवेक पटेल, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित तमाम छात्र छात्राए उपस्थित रहे।परतावल महाराजगंज युवाओं को मत के महत्व से अवगत करवाने तथा नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना महाअभियान के तहत आज महाराजगंज लोकसभा के अंतर्गत पनियरा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में सरदार वल्लभ भाई पटेल कन्या पीजी कॉलेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कैंप लगाकर लगभग 200 छात्र छात्राओं को वोटर बनाया गया। वोटर चेतना महाअभियान की अध्यक्षता युवा मोर्चा विधानसभा संयोजक प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह द्वारा हुई। जिसके मुख्य अतिथि युवा मोर्चा जिला संयोजक गोविंद जायसवाल रहे।
उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए गोविंद जायसवाल ने कहा कि वोटर चेतना महाअभियान के तहत प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान आज से चलाया जा रहा है और शुरुआत पनियरा विधानसभा से हो रही है।
कहा कि वोटर चेतना अभियान के तहत डोर टू डोर पहुंचकर वोटरों को इसके लिए जागरूक करने की आवश्यकता है। समस्त पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं का इसमें योगदान जरूरी है।
वहीं निर्भय सिंह ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में मतदान एक महत्वपूर्ण अधिकार है। मतदान का अधिकार न केवल एक नागरिक का अधिकार भर नहीं होता बल्कि एक सशक्त और मजबूत राष्ट्र के निर्माण का जरिया भी है। जिम्मेदार नागरिक इसका प्रयोग करके ही अच्छी सरकार का चयन कर लोकतंत्र की नींव को मजबूत बना सकते हैं।
इस दौरान वहां संतोष गुप्ता, आदित्य त्रिपाठी, बैजनाथ पटेल,आदित्य बादल, गौरव गुप्ता, महेश गुप्ता, धीरज पांडेय, श्याम मोहन चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजित मिश्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष भोला मल्ल, मण्डल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सलाउद्दीन सदीक, उमर आलम, ग्राम प्रधान विवेक पटेल, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव सहित तमाम छात्र छात्राए उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment