नहीं रहे दीन दुखियों के मसीहा डॉ0 सिरजन पासवान ,मुक्ति घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
: उपनगर शिकारपुर के लोकप्रिय चिकित्सक एवं दीन दुखियों के मसीहा 52 वर्षीय डॉ0 सिरजन पासवान का शुक्रवार की दोपहर 1:40 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे। नारायणी नदी से लिंक देवरिया ब्रांच कैनाल के शिकारपुर स्थित मुक्ति बोध घाट पर देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके परिवार में पत्नी सुधा देवी 50 वर्ष, बी0टेक0 होल्डर बड़ा बेटा गोलू 23 वर्ष, बी0 फार्मा डिग्री धारी बेटी शालू 20 वर्ष एवं दिल्ली में रह कर नेट/जेआरएफ की तैयारी पर जुटा छोटा बेटा अमित 18 वर्ष से भरा पूरा परिवार है,जिनके ऊपर से एक सक्षम अभिभावक का साया नियति ने छीन लिया है।मूलतः परतावल ब्लॉक के पिपरा लाला गांव निवासी डॉ0 पासवान एक आरएमपी चिकित्सक थे। जो 30 वर्ष पहले बल्लोखास में आए। जमीन खरीद आशियाना बनाए और सपरिवार आकर रहने लगे।शुरुआती दौर में वे बतौर झोलाछाप डॉक्टर के रूप में शिकारपुर सहित आसपास के गांवों में साइकिल से भ्रमणशील रह डोर टू डोर पहुंच कर लोगों की इलाज करते थे। बाद में वे शिकारपुर के भिसवा तिराहा स्थित सिंदुरिया मार्ग पर खरीदी गई भूमि पर मकान बना स्थाई तौर पर प्रैक्टिस करने लगे। वे दीन दुखियों ,अनाथों व गरीबों का मुफ्त इलाज करते थे और निर्बल व असहाय लोगों की बेटियों की शादी तथा धार्मिक अनुष्ठानों में भी सहयोग करते थे। इनके निधन पर महेंद्र मद्धेशिया, मनोज,नागेंद्र मोदनवाल, राजेन्द्र,नन्हें पटेल,राजेश,प्रज्ञान आदि ने गहरा दुख प्रकट किया है। उद्योग व्यापार संगठन ने उनके सम्मान में कल शिकारपुर की सभी प्रतिष्ठानों को बंद करने का निर्णय लिया है।
Comments
Post a Comment